सूबे में समृद्धि बढ़ाने हेतु पैक्स का बनेगा डाटा बैंक, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के लिए सदस्यों को संबंधित जानकारी देना हुआ अनिवार्य
– सूबे के कुल 8463 पैक्स में – से 4476 पैक्स के सदस्यों का डाटा सॉफ्ट कॉपी में रहेगा
गरीब दर्शन / पटना : सूबे में सरकारी योजनाओं, कृषि सब्सिडी और फसलों की न्यूनतम समर्थन मिलने का लाभ उठाने के लिए अब पैक्स से जुड़े किसानों को अपना विस्तृत ब्यौरा देना होगा। सिस्टम में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के लिए प्रदेश की सरकार सभी एक करोड़ 40लाख पैक्स सदस्यों का डाटा बैंक तैयार कर रही है। पैक्स सदस्यों को अपने उत्तराधिकारी का भी नाम देना होगा। पैक्स सदस्यों को सभी सूचनाएं ऑनलाइन होने से राज्य के साथ ही केंद्र स्तर पर निगरानी भी आसान हो जाएगी। नई जानकारी सहकारी नीति में प्रावधान किया गया है कि पैक्स के सदस्यों की सरकारी योजनाओं के तहत सब्सिडी का लाभ मिलेगा। डाटा ऑनलाइन होने से सदस्यों का नाम ऑनलाइन रहेगा। योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। पारदर्शी तरीके से मॉनिटरिंग होगी। गड़बड़ी और फर्जीवाडे पर रोक लगेगी। योग्यता अनुसार सभी विभागों की योजनाओं का लाभ मिलेगा। योजना की सब्सिडी और राशि भेजने में सहूलिया तो होगी हीं । साथ हीं पैक्स का डाटा बेस बनेगा। इससे पैक्स सदस्यों को केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ मिलेगा। सरकार चाहती है कि लक्ष्य के अनुसार जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाए। सूबे में 4476 कंप्यूटरीकृत पैक्सो के लगभग 80 लाख सदस्यों का डाटा ऑनलाइन माध्यम से भरा जाएगा। इन सदस्यों का डाटा सॉफ्ट कॉपी में विभाग को मिल जाएगा। शेष पैक्स में सदस्यों को निर्धारित फॉर्मेट में डाटा हार्ड कॉपी में देना होगा। डाटा बैंक में सदस्य का नाम, सदस्यता का प्रकार, पैक्स में प्रवेश तिथि, आधार कार्ड संख्या, जन्म तिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति, पिता का नाम, धर्म, जाति की श्रेणी, मकान संख्या, गांव,मोबाइल नंबर, नॉमिनी प्रवेश संख्या, नॉमिनी के साथ संबंध, सर्वे संख्या, कुल भूमि, खेती की भूमि भूमि, स्वामित्व, मिट्टी का प्रकार, भूमि का प्रकार, सिंचाई आदि से संबंधित जानकारी देना अनिवार्य है। इस कड़ी में पताही प्रखंड अंतर्गत बोकाने कलां के अध्यक्ष एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी क्रमशः आलोक कुमार सिंह व शंकर कुमार की देखरेख में पैक्स गोदाम पर शिविर लगाकर 500 सदस्यों का डाटा एकत्रित किया गया। यहां बताते चलें कि पताही प्रखंड में छः पैक्स बोकाने कलां, जिहुली व परसौनी कपूर पैक्स के लिए विभाग द्वारा शंकर कुमार एवं पताही पूर्वी, जरदाहा तथा महमदावोली पैक्स हेतु बिन्दा कुमार चौधरी को प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है किन्तु बोकाने कलां पैक्स को छोड़कर बाकी पैक्स में डाटा तैयारी की गति काफी धीमी है।

