विश्व कुराश चैंपियनशिप में उपलब्धि पर बेटी का सम्मान कोच भी हुए सम्मानित

कजाकिस्तान में कांस्य पदक जीत स्वाति यादव ने बढ़ाया देश का मान रेवाड़ी में निकला भव्य रोड शो

विश्व कुराश चैंपियनशिप में उपलब्धि पर बेटी का सम्मान कोच भी हुए सम्मानित

गरीब दर्शन / रेवाड़ी :

कजाकिस्तान में आयोजित 15वीं सीनियर कुराश विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर स्वाति यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और हरियाणा का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर रेवाड़ी में भव्य रोड शो निकाला गया। इसके बाद गांव उनींदा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। स्वाति यादव कोसली थाना प्रभारी विद्यासागर की भतीजी हैं। उनके सम्मान में सेक्टर-19 स्थित विद्यासागर के आवास से खुली गाड़ी में रोड शो निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रोड शो का लोगों ने फूल-मालाओं और तालियों के साथ स्वागत किया। इसके बाद अटेली के गांव उनींदा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में ग्रामीणों, विभिन्न गांवों के सरपंचों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विजय एकता मंच सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वाति को बुके, प्रशस्ति पत्र और पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके कोच करमबीर तथा हरियाणा कुराश एसोसिएशन के महासचिव सोमबीर पावड़िया को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि स्वाति की सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतना पूरे प्रदेश और देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि स्वाति की उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। बेटियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा साबित कर सकती हैं। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वाति यादव तथा उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *