हे मेरे गोवर्धन गिरधारी
डॉ सरिता चौहान
आओ गोवर्धन पूजा की करें तैयारी।
मंगल कामनाओं से सजी है थाल हमारी।
दिए और बाती से गोवर्धन को सजाऊंगी।
चना मटर लाई मिठाई गोवर्धन को चढ़ाऊंगी।
फरा और पकवान बनाऊंगी
थाल में भरकर गोवर्धन जी को भोग लगाऊंगी
खाओ पकवान मेरे गोवर्धन गिरधारी।
चमका दो किस्मत हमारी।
चांदनी की चमक और सूरज की रोशनी भर दो।
मेरे सुहाग को अमर कर दो।
प्रकृति की बहुमूल्य औषधियाँ भजकटयाँ चिचिड़ा कद्दू लौकी फूल।
बैर के पत्ते तोड़कर भाई को हनुमत का बल दिलाने को करें कबूल।
भाई को मिले हनुमत का आशीर्वाद।
सौभाग्यवती वही हो जाए जिसको मिले गोवर्धन जी का प्रसाद।
हे मेरे गोवर्धन गिरधारी पति रखो हमारी।
मैं तो आई चरण शरण तिहारी।।

