पुलिस कस्टडी से ड्रग तस्कर फरार, पताही थाना के सीएचसी से मेडिकल कराने के दरम्यान फरार
– एसडीपीओ पकड़ीदयाल ने घटना की पुष्टि, तीन चौकीदार निलंबित, पुलिस फरार तस्कर की गिरफ्तारी हेतु लगातार कर रही छापेमारी
गरीब दर्शन (मोतिहारी) : जिले के पताही थाना क्षेत्र के सीएचसी से मेडिकल कराने के दरम्यान रविवार को करीब दस बजे बाराशंकर गांव का एक गिरफ्तार ड्रग तस्कर पुलिस कस्टडी से फरार होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकड़ीदयाल, चंदन कुमार ने बताया है कि फरार तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मेडिकल के दरम्यान फरार मामले में तीन चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। साथ हीं लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर कारवाई तय है। सूत्रों के अनुसार पताही पुलिस ने शनिवार की रात्रि में बाराशंकर गांव के तस्कर गोलूं सिंह को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था, जिसका मेडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से हीं शातिर ड्रग तस्कर फरार हो गया।

