बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या

बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या

*आरोपी गिरफ्तार*

राजीव रंजन मिश्रा/ गरीब दर्शन/गाजियाबाद।

साहिबाबाद क्षेत्र में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक पर अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है, जो एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे। बताया जाता है कि उनके 28 वर्षीय पुत्र सौरभ सिंह ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर के अंदर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता के कारण पुलिस को तुरंत सूचना मिल गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सौरभ पिछले कई महीनों से मानसिक समस्याओं से जूझ रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था। इस संबंध में पुलिस आरोपी की मेडिकल जांच कराने की तैयारी कर रही है, ताकि उसकी मानसिक स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *