बरगद के पत्ते पर उकेरी पीएम मोदी की तस्वीर

हैप्पी बर्थडे नमो” : बिहार के लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनूठी कलाकृति

बरगद के पत्ते पर उकेरी पीएम मोदी की तस्वीर

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

गरीब दर्शन / मोतिहारी –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा है। इसी बीच बिहार के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कला के जरिये प्रधानमंत्री को खास अंदाज में बधाई दी है।मधुरेंद्र ने बुधवार को बरगद के हरे पत्ते पर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी और साथ ही लिखा – “हैप्पी बर्थडे नमो @75 ईयर”। उन्होंने इस सूक्ष्म कलाकृति को तैयार करने में करीब पाँच घंटे का कठिन परिश्रम किया। यह पहला अवसर नहीं है जब मधुरेंद्र ने अपनी कला से पीएम मोदी को अनोखा तोहफा दिया हो। 2023 में 15 अगस्त पर दुनिया के सबसे छोटे 3 सेमी के पीपल के पत्ते पर “हर घर तिरंगा” अभियान की कलाकृति बनाई थी। 2024 में पीएम के जन्मदिन पर माता हीरा बेन संग मोदी की तस्वीर उकेरी। 2025 में भागलपुर आगमन पर 20 टन रेत से 20 फीट ऊँची प्रतिमा बनाकर स्वागत किया। पहलगाम हमले के बाद “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर “थैंक्यू मोदी जी” लिखी कलाकृति बनाई। हाल ही में पूर्णिया और बोधगया में भी पत्तों पर सूक्ष्म कलाकृतियों से पीएम मोदी का स्वागत कर चुके हैं। मधुरेंद्र कुमार का जन्म 5 सितंबर 1994 को पूर्वी चंपारण जिले में हुआ। वे बचपन से ही मिट्टी और रेत से आकृतियाँ बनाने में रुचि रखते थे। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स और मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री हासिल की। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित सैंड आर्टिस्ट हैं और अब तक 60 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें 2019 में कोणार्क इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल में इंटरनेशनल सैंड आर्ट अवॉर्ड और 2025 में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिल चुकी है। मधुरेंद्र की कलाकृतियाँ सिर्फ कलात्मक प्रस्तुति नहीं बल्कि सामाजिक संदेश भी देती हैं। वे पर्यावरण संरक्षण, मतदाता जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति जैसे मुद्दों पर अपनी कला से लोगों को जागरूक करते रहते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *