ढोलकवा का साम्राज्य ध्वस्त: मुखिया पति कमरुद्दीन और मुखिया फरजाना गिरफ्तार
हथियारों का जखीरा बरामद
किसी भी कीमत पर अपराधियों को जड़ से मिटाया जाएगा।
ढोलकवा जैसे तत्वों का साम्राज्य अब पनपने नहीं देंगे : एसपी स्वर्ण प्रभात
गरीब दर्शन / मोतिहारी –
पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सरिस्वा गांव में पुलिस ने शुक्रवार को संगठित छापेमारी कर उस अपराध साम्राज्य का पर्दाफाश कर दिया, जिसे लोग उत्तर प्रदेश के माफिया विधायक अतीक अहमद के तर्ज पर उभरते देख रहे थे। इस कार्रवाई में मुरारपुर पंचायत की मुखिया फरजाना अंसारी और उनके पति कमरुद्दीन अंसारी उर्फ ढोलकवा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाए गए ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस ने मुखिया पति के घर से भारी मात्रा में हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद कीं। जिसमें देशी कारबाइन 01, रिवाल्वर 01, देशी पिस्टल 04, राइफल 01, लाइसेंसी राइफल 01, मैगज़ीन 07, जिंदा कारतूस 110, लग्जरी वाहन 06 (पजेरो, थार, वेन्यू, फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, किया सोनेट सहित), मोटरसाइकिल 01 शामिल हैं। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने बंजरिया, रघुनाथपुर, तुरकौलिया, नगर, मुफ्फसिल, अनु०जाति/जनजाति समेत कई थानों की टीम गठित की। छापेमारी के दौरान घर के तहखाने और आस-पास के इलाकों से हथियारों का जखीरा मिला। सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन इतनी गोपनीयता से किया गया कि स्थानीय स्तर पर इसकी भनक तक नहीं लगी। छापामारी दल में श्री जितेश कुमार पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोतिहारी।श्री अभिनव परासर पुलिस उपाधीक्षक, साइबर, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, पु०नि० सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा, हरसिद्धि थाना, जिला पूर्वी चंपारण, गोतिहारी। पु०नि० राजीव रंजन थानाध्यक्ष, नगर थाना, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी। पु०नि० पूर्णकांत सामर्थ पुलिस अंचल निरीक्षक, अरेराज, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।पु०नि० अमित कुमार थानाध्यक्ष, अनु०जाति/जनजाति थाना, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी। पु०अ०नि० अबेश कुमार मुफ्फसिल थानाध्यक्ष, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।परि०पु०अ०नि० अलका कुमारी रघुनाथपुर थानाध्यक्ष, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी। पु०अ०नि० शिवनाथ मांझी तुरकौलिया थानाध्यक्ष, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी। पु०नि० रमेश कुमार महतो बंजरिया थानाध्यक्ष, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी। पु०अ०नि० मनीष कुमार तुरकौलिया थाना, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी। जिला सूचना इकाई पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी आदि शामिल रहे। छापेमारी के दौरान जब मुखिया फरजाना अंसारी ने सफाई देते हुए कहा कि “अब हमारे पति का आपराधिक वारदातों से कोई वास्ता नहीं”, तभी पुलिस को हथियारों का जखीरा हाथ लगा और उनकी बात दबी रह गई। कमरुद्दीन उर्फ ढोलकवा आस-पड़ोस के गरीबों को भय दिखाकर नियंत्रण करता था। मुखिया बनवाने के बाद उसका दबदबा और बढ़ा — शाम ढलते ही गुर्गों और लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ वह निकलता था। उसका सपना था कि अतीक अहमद की तरह आतंक का साम्राज्य खड़ा किया जाए, परंतु एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देशित कार्रवाई ने उसके मंसूबों को झटका दिया।कमरुद्दीन पर हत्या, लूट और रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। हरसिद्धि, तुरकौलिया, गोविंदगंज, नगर, पिपरा, कोटवा थानों में 1990 के दशक से लेकर 2000 के दशक के अनेक कांड उसके नाम दर्ज हैं। ढोलकवा और फरजाना की निशानदेही पर देर रात कई ठिकानों पर छापेमारी की गई; कुछ स्थानों पर सफलता मिली, जबकि कुछ में समय के कारण अधिकारी संकेतित सफलता नहीं जुटा पाए। पुलिस आगे भी सहयोगियों और संभावित आपराधिक नेटवर्क की पकड़ के लिए छापेमारी और सबूत जुटाने में लगी है।



