चोरी कांड का खुलासा दो गिरफ्तार भारी मात्रा में सामान बरामद

चोरी कांड का खुलासा दो गिरफ्तार भारी मात्रा में सामान बरामद

 

गरीब दर्शन / मोतिहारी।

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए कई उपकरण और सामग्री भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंद्रहिया स्थित डीपीएस स्कूल के पास कुछ लोग चोरी के सामान का उपयोग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मौके से ओसी अख्तर (चंद्रहिया) एवं अरविंद कुमार (विष्णुपुर, पिपराकोठी) को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से बिल्डिंग मशीन, पावर कटर मशीन, पेंट स्प्रे मशीन, बिल्डिंग रॉड (5 पीस) तथा 3 सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त सामान धनसुरत पटेल के घर (बनकट, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र) से चोरी किया गया था। इस संबंध में पूर्व में 18 मार्च 2026 को मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 186/26 दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार आरोपी निर्माण कार्य में प्रयुक्त महंगे उपकरणों को निशाना बनाकर चोरी करते थे और बाद में उनका उपयोग या बिक्री करते थे। बरामद सामान से गिरोह की सक्रियता का भी संकेत मिलता है।इस कार्रवाई में परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष सुश्री कुमारी प्रियंका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *