डीआरडीओ की मेगा प्रदर्शनी का दूसरे दिन न्यायाधीश डीएम व एसपी ने किया अवलोकन

डीआरडीओ की मेगा प्रदर्शनी का दूसरे दिन न्यायाधीश डीएम व एसपी ने किया अवलोकन

गरीब दर्शन, मोतिहारी।

जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह परिसर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा आयोजित मेगा रक्षा प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। गुरुवार को सिविल कोर्ट मोतिहारी के माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित अन्य न्यायाधीशों, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों से विभिन्न रक्षा उपकरणों और तकनीकों की विस्तृत जानकारी ली।अधिकारियों ने एक-एक प्रदर्शित उपकरण का बारीकी से निरीक्षण किया। न्यायाधीशों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह आम जनता, विशेषकर युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। इससे युवा पीढ़ी को डीआरडीओ में करियर बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी। प्रदर्शनी में प्रदर्शित स्वदेशी तकनीक और उपकरण देश की रक्षा क्षमता को दर्शाते हैं, जो गर्व का विषय है।प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं आम नागरिक पहुंचे।छात्रों ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों से मिलकर तकनीकी जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कराया। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक बताते हुए इसकी सराहना की। बताया गया कि यह प्रदर्शनी 18 अप्रैल तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी, जहां लोग रक्षा क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों से रूबरू हो सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *