संसद परिसर में साधु वेश में पहुंचे पप्पू यादव

संसद परिसर में साधु वेश में पहुंचे पप्पू यादव

राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन

रजीव रंजन मिश्रा/गरीब दर्शन/नई दिल्ली

संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को संसद परिसर में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र धारण कर साधु के वेश में संसद भवन के मकर द्वार के पास पहुंचे। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव अपने साथ एक दान पेटी भी लेकर आए, जिस पर “चंदा चोर, गद्दी छोड़” लिखा था। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने दान पेटी में सांकेतिक रूप से पैसे डाले। विरोध प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव ने कुछ पैसे अपनी जेब में रखने का प्रतीकात्मक अभिनय भी किया।
विपक्षी सांसदों ने इस दौरान “चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़” और “अमित शाह सदन में आओ” जैसे नारे लगाए। विपक्ष का कहना है कि वह राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान लोकसभा सचिवालय ने सांसद के भगवा वेश पर आपत्ति जताई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा, “मैं कपड़े बदलता हूं, चरित्र नहीं। मैं सनातनी हूं और भगवान राम का भक्त हूं।”संसद परिसर में हुए इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जहां कुछ लोगों ने साधु वेश को सनातन परंपरा का अपमान बताया, वहीं विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक और प्रतीकात्मक विरोध का हिस्सा बताया। पूरे दिन यह मुद्दा संसद परिसर और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *