नहीं रहे पताही में भाजपा को स्थापित कराने वाले गरीबों के मसीहा पूर्व मंडल अध्यक्ष व शिक्षक बिनोद प्रसाद श्रीवास्तव
गरीब दर्शन / मोतिहारी : जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के बोकाने कलां निवासी 75वर्षीय गरीबों के दुःख से दुःखी रहने वाले भूमिगत जेपी सेनानी एवं शिक्षक बिनोद प्रसाद श्रीवास्तव का निधन लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली में गुरुवार को ईलाज के दरम्यान हो गया है। दिवंगत श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव बोकाने कलां पहुंचा जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पताही क्षेत्र में शिलापूजन से लेकर आजीवन भाजपा को स्थापित कराने वालों में शुमार दिवंगत श्रीवास्तव का अंत्येष्टि उनके गांव में हुआ। उनके बड़े पुत्र एनआरआइ प्रवीण कुमार ने”राम नाम सत्य है”के नारों के मध्य उन्हें मुखाग्नि दी है। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र एवं एक शादीशुदा पुत्री छोड़ गए हैं। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता, मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह, पूर्व प्रमुख केदार नाथ मिश्रा, पूर्व मुखिया रमेशचंद्र मिश्र, उपेंद्र पांडेय, जिला पार्षद 51 प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह उर्फ गुडु जी,सुरेन्द्र पाण्डेय, अतुल्य कुमार, आनंद किशोर मिश्र, अभय प्रताप कुमार, चंद्रभूषण कुमार, विनय कुमार श्रीवास्तव, गणेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो, रंजीत पंडित, पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, चंचल कुमार सिंह, मणिकांत तिवारी, देवेंद्र यादव, श्रीनारायण मुनि, गौरीशंकर पाण्डेय सहित कई लोग शामिल थे।

