मोतिहारी महिला थाना की नई थानाध्यक्ष बनीं मोना कुमारी
गरीब दर्शन / मोतिहारी
जिले में महिला थाना की कमान अब मोना कुमारी को सौंपी गई है। वे इससे पहले सुगौली थाना में पदस्थापित थीं।मोना कुमारी का पुलिस सेवा का सफर काबिले-तारीफ रहा है। उन्होंने छह वर्षों तक बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्य किया और अपनी लगन, मेहनत तथा कार्यकुशलता के बल पर पदोन्नत होकर सब- इंस्पेक्टर (एसआई) बनीं। शिक्षा से English (Honors) तथा ADCA (कंप्यूटर) डिप्लोमा प्राप्त करने वाली मोना कुमारी को उनकी दक्षता और ईमानदार छवि को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने महिला थाना की जिम्मेदारी सौंपी है। स्थानीय लोगों और पुलिस महकमे में उनकी इस पदस्थापना को सराहा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में महिला थाना और भी सशक्त व संवेदनशील तरीके से कार्य करेगा।

