व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर लगातार मिल रहे व्हाट्सएप कॉल, मैसेज एवं धमकियों से परेशान जिले के कल्याणपुर अंचल की महिला राजस्व पदाधिकारी ने थाना में सनहा दर्ज कराकर लगाई न्याय की गुहार
10 दिन बाद भी थाना स्तर पर नहीं हुई कारवाई, पुलिस की कार्यसंस्कृति पर उठ रहे हैं प्रश्नवाचक चिन्ह
—महिला राजस्व अधिकारी ने 07 अगस्त 2025 को नए आधार कार्ड बनाने हेतु दिए गए आवेदन में साजिश के तहत फर्जीवाड़ा को लेकर पासपोर्ट धारक एवं जाने-माने व्यवसायी सहित चार एवं अन्य पर दर्ज करायी थी प्राथमिकी
—राजस्व अधिकारी की परेशानी को लेकर क्षेत्र में फिल्म कालाबाजार के गाने के बोल” मैं बोलूं दुनिया गोल जो बोलूं खोल दूं पोल, कि पैसा बोलता है। छन- छन की है झनकार, दुनिया है काला बाजार कि पैसा बोलता है ,तन गोरा हो या काला हो, जग उसका है जो पैसे वाला हो की जमकर हो रही चर्चा
गरीब दर्शन / पटना –
सूबे में सुशासन की सरकार कानून- व्यवस्था को लेकर चाहे जितना भी दंभ भर ले किंतु हालात भयावह एवं डरावना है। आए दिन पुलसिया कारवाई में शिथिलता से कानून पसंद लोग हैरत एवं सकते की हालात में है। यहां “जाएं तो जाएं कहां कौन है यहां मेरा”अक्षरशः चरितार्थ होते दिख रहा है। लोगों के होठों पर बरबस फिल्म कालाबाजार के गीत के बोल आ -जा रहे हैं”छन छन की है झनकार कि दुनिया है कालाबाजार कि पैसा बोलता है। मैं बोलूं दुनिया गोल जो खोलूं सबकी पोल कि पैसा बोलता है। जी हां, यह हालात जिले के कल्याणपुर अंचल के महिला राजस्व पदाधिकारी की है जो मानसिक प्रताड़ना की दोहरी दौड़ से लगातार गुजर रही है। एक ओर जहां उन्होंने नये आधार कार्ड बनवाने हेतु दिए गए आवेदन में एक साजिश के तहत फर्जीवाड़ा करने वाले पासपोर्टधारक व जाने- माने व्यवसायी आवेदनकर्ता तथा उनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध नियमानुकूल कारवाई करने हेतु प्राथमिकी दर्ज कराकर शामत मोल ले ली है वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर पुलिस कुंभकर्णी निद्रा में चैन की बांसुरी बजा रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लगातार उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर विभिन्न तरह के मैसेज एवं धमकियां मिल रही है जिससे महिला राजस्व अधिकारी अलका अनु मानसिक प्रताड़ना की दौड़ से गुजर रही है। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला राजस्व अधिकारी ने बार-बार के मैसेज एवं धमकियों से तंग आकर जिस मोबाइल नंबर से उन्हें परेशान किया जा रहा है वो नंबर व मेसेज सहित सनहा दर्ज कराने के लिए थानाध्यक्ष कल्याणपुर को एक आवेदन दी जिसके आलोक में थानाध्यक्ष ने एस डी 6 नंबर 7225/25 दिनांक 01/08/2025 दर्ज कर कागजी खानापूर्ति कर मोबाइल धारक को चिन्हित करते हुए इसकी सूचना राजस्व अधिकारी को दी किन्तु उनके विरुद्ध अबतक कोई भी कारवाई नहीं किया है। यहां हैरत में डालनेवाली बात तो यह है कि महिला राजस्व अधिकारी ने 01 सितंबर 2025 को सनहा दर्ज करने हेतु थाना में आवेदन दिया तो फिर उक्त आवेदन पर सनहा नंबर सहित 01अगस्त 2025 क्यों दिया गया जो गहन जांच का विषय है। साथ ही कल्याणपुर पुलिस की कार्यसंस्कृति की संवेदनशीलता को दर्शाता है। अब यहां यह एक यक्ष प्रश्न उठ खड़ा हुआ है कि नारी सशक्तिकरण एवं सुशासन का दंभ भरने वाली सरकार में जब उसके महिला राजस्व अधिकारी की रक्षा नहीं हो पा रहा है तो आम लोगो की रक्षा कौन करेगा? यह समय के गर्भ में है। जब इस संबंध में संबंधित थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9031827044 पर संपर्क साधने की कोशिश किया तो हर कोशिश नाकाम रही है।


