क्रिकेट जगत में 13 वर्षीय ऑलराउंडर क्रिकेटर विराट वर्मा के द्वारा वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय विद्यालय कंकड़बाग में सम्मान कार्यक्रम आयोजित
गरीब दर्शन / पटना –
शेखपुरा स्पोर्टिंग क्लब और अररिया क्रिकेट टीम के बीच हुए फाईनल रोमांचक मुकाबले में तेरह वर्षीय ऑलराउंडर क्रिकेटर विराट वर्मा ने शेखपुरा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से कप्तानी पारी खेलते हुए मात्र 65 गेन्दों में 129 रन बनाया । जिसमें सर्वाधिक 18 छक्के मारकर विराट वर्मा ने इंग्लैंड के क्रिकेटर इयोन माॅर्गन के 17 छक्के लगाने के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया । इसी उपलक्ष्य पर गुरुवार को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अस्सिटेंट कमिश्नर , केन्द्रीय विद्यालय कंकड़बाग के प्रिंसीपल एम पी सिंह वाईस प्रिंसीपल प्रमोद कुमार , केन्द्रीय विद्यालय बेली रोड के वाईस प्रिंसीपल सह पूर्व क्रिकेटर राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से विराट वर्मा को सम्मानित किया । जिसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट , प्लेयर ऑफ द मैच एवं विनिंग कप देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर प्रिंसीपल एम पी सिंह ने कहा कि मात्र तेरह वर्ष के विराट वर्मा में क्रिकेट के प्रति जोश और जुनून कुट कुटकर भरा हुआ है ।विधालय के द्वारा जो भी आर्थिक एवं शैक्षणिक सहयोग होगा उसे हम सब यथासंभव पूरा करने की कोशिश करेंगे , ताकि विराट वर्मा के खेल एवं पढ़ाई में निखार आ सके । अस्सिटेंट कमिश्नर सर ने कहा कि ये गौरव की बात है कि विराट वर्मा ने केन्द्रीय विद्यालय के नाम को ऊंचाई प्रदान करने में अहम भूमिका का निर्वहन किया है । केन्द्रीय विद्यालय संगठन भी विराट वर्मा के साहसिक प्रदर्शन को देखते हुए हरसंभव मदद प्रदान करवाने का प्रयत्न करेगा । हाजीपुर (वैशाली) के लोकप्रिय समाजसेवी आलोक आजाद ने कहा कि मैं पिछले तीन साल से , इस तेरह वर्षीय विराट वर्मा के तूफानी क्रिकेट को देखता रहा हूँ । हमारा साथ और आशीर्वाद हमेशा इनके साथ है । शेखपुरा कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि आज के वक्त में क्रिकेट अमीरों और पैरवीकार लोंगों का खेल बन चुका है परन्तु उनमें से विराट वर्मा जैसे भी शूर वीर हैं जो कर्ण के जैसा अपने दम पर लोहा मनवाने का माद्दा रखते हैं । हमारी पुरजोर कोशिश होगी कि हम , विपक्ष के कद्दावर नेता राहुल गाँधी से मिलवाकर विराट वर्मा के आर्थिक कमजोरी को खत्म करवा सकें । इस मौके पर विराट वर्मा के पूर्व क्लास टीचर मैडम अंजना जी ने उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिए । विराट वर्मा पिछले सात वर्ष से पटना के वाई सी सी क्रिकेट क्लब शाखा मैदान राजेन्द्र नगर में कोच संतोष चैपल से प्रशिक्षण ले रहें हैं ।


