भ्रष्टाचार मिटाने और विकास को गति देने का लिया संकल्प : वरुण विजय
गरीब दर्शन/केसरिया।
केसरिया विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन की ओर से वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी बनाए जाने पर वरुण विजय का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बॅडर जगीराहा के समीप फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने सबसे पहले बाबा केशरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर नामांकन के लिए मोतिहारी के लिए प्रस्थान किया।नामांकन दाखिल करने के बाद महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की एक सभा आयोजित की गई। इस दौरान वरुण विजय ने कहा कि ,“केसरिया विधानसभा के लिए मेरी पहली प्राथमिकता भ्रष्टाचार और घूसखोरी को समाप्त करना है। क्षेत्र के हर घर तक विकास पहुँचाना और जनहित के कामों को तेजी से आगे बढ़ाना मेरा संकल्प है।” सभा में महागठबंधन के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्वी चंपारण के निर्दलीय एमएलसी महेश्वर सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं पूर्व मुखिया हरिशंकर पासवान, राजद नेता एवं पूर्व मुखिया बिरेन्द्र यादव, चूनू सिंह, सुरेन्द्र राम, गुंजन सिंह, जोगेन्दर सहनी, दिलीप पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने वरुण विजय के नेतृत्व में महागठबंधन की जीत का भरोसा जताते हुए पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प लिया।

