आंकड़ों में ‘सामान्य’ जमीनी हकीकत अलग: 22 मार्च की LPG आपूर्ति अब तक लंबित

आंकड़ों में ‘सामान्य’ जमीनी हकीकत अलग: 22 मार्च की LPG आपूर्ति अब तक लंबित

 

गरीब दर्शन / मोतिहारी

जिले में रसोई गैस (LPG) आपूर्ति को लेकर प्रशासनिक दावों और जमीनी स्थिति के बीच स्पष्ट अंतर सामने आ रहा है। एक ओर जहां अधिकारियों और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आपूर्ति को “सामान्य” बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ताजा मामला नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 चिलवनिया निवासी निरंजन प्रसाद सिन्हा का है। उन्होंने बताया कि उनका गैस कनेक्शन चांदमारी चौक स्थित गुप्ता गैस एजेंसी में है। उपभोक्ता संख्या 16139 के तहत उन्होंने 22 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आपूर्ति नहीं की गई है। पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि एजेंसी से बार-बार संपर्क करने पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। एजेंसी सूत्रों के अनुसार फिलहाल 21 मार्च या उससे पहले की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे 22 मार्च के बाद बुकिंग कराने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस आपूर्ति की स्थिति लगातार प्रभावित है। कई घरों में रसोई का काम अस्थायी जुगाड़ से चलाया जा रहा है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों में यह भी नाराजगी है कि एक तरफ एजेंसी साप्ताहिक अवकाश का पालन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ताओं की समस्याएं अनदेखी की जा रही हैं। गौरतलब है कि जिले में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि LPG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। लेकिन जमीनी स्तर पर मिल रही शिकायतें इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।‌ अब सवाल यह उठता है कि जब आपूर्ति “सामान्य” बताई जा रही है तो फिर उपभोक्ताओं के आंकड़ों में ‘सामान्य’ जमीनी हकीकत अलग: 22 मार्च की LPG आपूर्ति अब तक लंबित इस मामले में जरूरत है कि प्रशासन और संबंधित विभाग तत्काल हस्तक्षेप कर वास्तविक स्थिति की जांच करे। साथ ही गैस एजेंसियों को निर्देशित किया जाए कि वे पारदर्शिता बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *