नेपाल बॉर्डर से आ रही बोलेरो से 5.485 किलो गांजा बरामद चालक फरार

नेपाल बॉर्डर से आ रही बोलेरो से 5.485 किलो गांजा बरामद चालक फरार

गरीब दर्शन / रक्सौल।

पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ करवाई करते हुए नेपाल सीमा से आ रही एक बोलेरो वाहन से 5.485 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार हरैया थाना पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम कस्टम चौक रक्सौल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान नेपाल से मैत्री ब्रिज की ओर से आ रही बोलेरो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR10P 7265) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर नेपाल सीमा की ओर भाग निकला। इसके बाद दंडाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी की उपस्थिति में वाहन की गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान गाड़ी की सीट में बने गुप्त तहखाने से प्लास्टिक में लिपटा दो पैकेट बरामद हुआ, जिसमें कुल 5.485 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ पाया गया। इस संबंध में हरैया थाना कांड संख्या 55/26 दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में हरैया थाना के थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक बिरेन्द्र कुमार आजाद, गृहरक्षक अजय प्रसाद, जोखन सिंह एवं एसएसबी की 47 वीं वाहिनी की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *