बरवा पंचायत कृषि कार्यालय परिसर में किसानों के बीच मूंग बीज का हुआ वितरण
— महिला किसान विभा देवी का उद्गार- अब सुविधा हो गइल हमनी के, बीज ला दूर नईखे जाए के पड़त
गरीब दर्शन / संग्रामपुर / पू चं – जिले के संग्रामपुर प्रखण्ड अंतर्गत बरवा पंचायत के चयनित किसानों के बीच बि आर बी एन के प्रखंड बीज विक्रेता राय खाद बीज भंडार के द्वारा कृषि कार्यालय परिसर मे गरमा बीज का वितरण प्रशिक्षु बीएओ अंकुर कुमार राय की निगरानी में की गई । मौके पर किसान सलाहकार विनोद कुमार सिंह द्वारा बारी बारी से उपस्थित किसानों के बीच प्रत्यक्षण मूंग बीज का वितरण कराया गया। मौके पर प्रशिक्षु बीएओ श्री राय ने उपस्थित किसानों को मूंग प्रत्यक्षण के वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने हेतु टिप्स प्रदान किया । महिला किसान विभा देवी ने अपनी उद्गार को साझा करते हुए कहा कि ” अब त सुविधा हो गईल हमनी के, बीज ला दूर नेईखे जाए के पड़त।” मौके पर नागमणी सिंह, श्रीराम सिंह, रमेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, रामबहादुर उपाध्याय, पप्पू कुमार सिंह आदि किसान उपस्थित थे।

