जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश

गरीब दर्शन / मोतिहारी।

समाहरणालय स्थित जिला उद्योग केंद्र भवन सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) शैलेंद्र कुमार भारती ने की। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार पांडेय, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शुभम कुमार, आरसेटी निदेशक बिपिन कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक, मत्स्य पदाधिकारी, जीविका प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वार्षिक ऋण योजना, ऋण-जमा अनुपात, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, पीएम स्वनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकिंग तथा पशुपालन एवं मत्स्य पालन हेतु केसीसी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।महाप्रबंधक शुभम कुमार ने पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजनाओं की बैंकवार समीक्षा करते हुए शेष वित्तीय वर्ष में संभावित प्रदर्शन पर चर्चा की। बैठक में सभी बैंकों को जिला साख योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक ने बताया कि पीएमईजीपी के अंतर्गत ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू हो चुका है तथा ऑफलाइन प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों का डाटा शीघ्र पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अपर समाहर्ता शैलेंद्र कुमार भारती ने सभी अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों को योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता में बैंकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। अग्रणी जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सभी प्राप्त आवेदनों को तत्परता से संबंधित बैंकों को भेजा जा रहा है। उन्होंने जीविका के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले के सभी 27 प्रखंडों के दौरे के दौरान कहीं से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नाबार्ड के पीएलपी बुकलेट का विमोचन भी किया गया। अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *