बंजरिया पुलिस का शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार

बंजरिया पुलिस का शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार

*350 लीटर अवैध शराब बरामद*

*एक गिरफ्तार कई धंधेबाज फरार*

गरीब दर्शन/बंजरिया।

थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 350 लीटर कस्तूरी शराब एवं देशी चुलाई शराब बरामद की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिंघिया गुमटी, चैलहा, दहिता और झखिया समेत विभिन्न इलाकों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।पुलिस टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान शराब कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी और कारोबार के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं फरार अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी और सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *