किसान सलाहकारो में आक्रोश नियमावली से हटकर लिया जा रहा कार्य
: कृषि विभाग मानता है प्रगतिशील किसान न कि तकनीकी : अजय कुमार तिवारी
गरीब दर्शन / मोतिहारी पूर्वी चंपारण – जिला के किसान सलाहकार संघ की बैठक मोतिहारी गांधी मैदान में रविवार को आयोजित की गई। सलाहकारों ने एक जुटता दिखाते हुए अपने को टेकनिकल कार्य से अलग रखते हुए कृषि विभाग के द्वारा किसान सलाहकार नियमावली जो बनाया गया है उसी के तहत कार्य करने का निर्णय लिया । जिले में कार्य कर रहे सभी किसान सलाहकारों ने जिला कृषि पदाधिकारी मोतिहारी को आवेदन देकर नियमावली विरुद्ध तकनीकि कार्य नही लेने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, उमेश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि विभाग के द्वारा किसान सलाहकार को प्रगतिशील किसान माना गया है किसान सलाहकार केवल पंचायत में कृषि कार्यालय केंद्र का संचालन व कृषि विभाग के द्वारा योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगें । लेकिन कृषि विभाग सहित अन्य कई विभागों के द्वारा टेक्निकल कार्य लिया जा रहा । जिममें फार्मर रजिस्ट्री ,फसल सहायता, मिट्टी नमूना, डीसीएस, बिहार कृषि ऐप जैसे तकनीकी कार्य लिया जाता है। जबकि कृषि विभाग के द्वारा किसान सलाहकार को केवल प्रगतिशील किसान का दर्जा देते हुए प्रचार प्रसार तंत्र ही माना गया है। जिला के किसान सलाहकारों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर अपने को तकनीकी कार्य से अलग करते हुए विभाग के नियमावली के अनुसार कार्य लेने की मांग की है। बैठक में राघवेंद्र कुमार सिंह, महेंद्र ठाकुर, संतोष कुमार, सुनील सिन्हा, रविंद्र कुमार, गौरव कुमार ,राजीव रंजन पासवान, अनिल कुमार बैठा सहित सैकड़ों किसान सलाहकार मौजूद थे।

