प्लान इंडिया के बैनर तले सिंहेश्वर सेमिनरी पताही के खेल मैदान में ‘ “प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट”का आयोजन

— एच डी एफ सी बैंक के समग्र ग्रामीण विकास परियोजना “परिवर्तन”कार्यक्रम के अंतर्गत लघु स्तरीय उद्यम विकास हेतु प्रॉडक्ट लॉन्च इवेंट का आयोजन
— इवेंट में पताही के 13 गांवों से बीडीएस स्तर पर चयनित चार दर्जन से अधिक लाभार्थियों के बीच लकड़ी का ठेला, टेंट हाउस का वर्तन आदि का वितरण
गरीब दर्शन/ मोतिहारी
जिले के पताही प्रखंड के सिंहेश्वर सेमिनरी के खेल मैदान में सोमवार को प्लान इंडिया के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का आगाज उप विकास आयुक्त, डॉक्टर प्रमोद कुमार,रिपब्लिक भारत के बिहार झारखंड प्रभारी प्रकाश सिंह एवं एचडीएफसी बैंक सीएसआर के राज्य प्रबंधक श्रीमति श्याममली कृष्णा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। राज्य प्रबंधक श्रीमती कृष्णा ने पूर्वी चंपारण के उप विकास आयुक्त डॉ प्रमोद कुमार को पुष्पगुच्छ, बुके एवं दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। इवेंट का मंच संचालन ब्रजेश कुमार ने किया वहीं प्रखंड कोऑर्डिनेटर नरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य चयनित जरूरतमंदों के बीच प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन कार्य, किसानों को जैविक खेती के महत्व ,बंजर एवं परती जमीन पर पौधारोपण का कार्य, बर्मी कम्पोस्ट का निर्माण,कीट प्रबंधन, सोलर स्ट्रीट लाइट का इंसोलेशन सहित कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना है। एचडीएफसी बैंक सीएसआर के राज्य प्रबंधक श्रीमती कृष्णा ने अपने संबोधन में कहा कि एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर के तहत प्लान इंडिया के साथ मिलकर पताही के तेरह गांव एवं चिरैया के सात गांव में महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और उत्पाद लांच करने के लिए जुलाई 2025 से मार्च 2029 तक की अवधि के लिए योजना बनाई है।यह पहल मुख्य रूप से खासकर युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार योग्य कौशल प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने पर केंद्रित है। इस प्रकार की साझेदारी का उद्देश्य बिहार में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र में कौशल अंतर को पाटना और रोजगार को बढ़ावा देना है। उप विकास आयुक्त डॉक्टर प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि देहाती क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने चयनित गांवों के चार दर्जन से अधिक जरूरतमंदों के बीच लकड़ी का ठेला एवं टेंट हाउस के बर्तन का वितरण किया। वहीं अपने संबोधन में रिपब्लिक भारत के संपादक प्रकाश सिंह ने कहा कि एचडीएफसी बैंक के 10 साल के परिवर्तन कार्यक्रम के अनुरूप कौशल और आजीविका का विकास किया जाएगा। यह कार्यक्रम जुलाई 2025 में शुरू हुआ है जो मार्च 2029 तक चलेगा। मेरा प्रयास होगा कि चिरैया एवं पताही के कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रह पाए। उन्होंने प्लान इंडिया के बारे में कहा कि यह एक प्रमुख गैर सरकारी संगठन है जो बच्चों को अधिकारों और लैंगिक समानता के लिए कार्य करता है।जुलाई 2025 से मार्च 2029 तक की अवधि के लिए इसका कार्यक्रम मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और बाल सुरक्षा के क्षेत्र में समावेशी विकास पर केंद्रित होगा। इवेंट में बीडीओ उदय कुमार , बीएओ सुजीत कुमार,मोद नारायण कुमार, पूर्व मुखिया अनिल कुमार,नागेंद्र सिंह, चंद्रभूषण कुमार, जिला पार्षद 51 प्रतिनिधि श्यामसुंदर कुमार, मुखिया विकास कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, बालेश्वर बैठा, सुरेश सिंह, पूर्व मुखिया उपेंद्र पांडेय झुंझुन कुंवर , मुरारी कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।


