पहाड़पुर के दो युवको की उतराखंड मे हुई मौत
गरीब दर्शन / पहाड़पुर – थाना क्षेत्र के सिसवा बजार व इनरवाभार के दो युवको की मौत उतराखंड मे हो गयी। बताया जाता है कि इनरवाभर पंचायत के अमरेंद्र चौरसिया के पुत्र बलवीर उर्फ बबलू की मौत और सिसवा बाजार निवासी अलताफ आलम की मौत एक अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से हो गयी । इन दोनों दोस्तों का बाइक राइडिंग का शौक था और क्षेत्र में भी बाइक राइडर्स के ही नाम से इन दोनों को जानते थे उनकी मौत पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। गुरुवार को अलताफ आलम का शव सिसवा बाजार आया जहां जनाजे की नमाज के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां भारी संख्या में युवाओं की भीड़ थी। समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ने बताया की दोनों युवक सामजिक क्षेत्रों मे रुचि रखते थे और युवाओं मे इनकी अच्छी पहचान थी। शोक व्यक्त करने वालों में स्थानीय पूर्व विधायक लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू तिवारी नितेश कुमार श्रीवास्तव पहाड़पुर युवा मंच के संस्थापक अमरेंद्र कुमार टींकु बाबा व पूर्वी सिसवा के मुखिया नसीम अहमद हंसराज पूर्व जिला परिषद अंबिका पासवान तेज प्रताप सुरेन्द्र दास अंशु आयुशमान जयशंकर सिंह निरंजन कुमार राजेश कुमार गुप्ता एकबाल पासवान ध्रुप कुशवाहा रामाकान्त सिंह अवधेश कुमार वह भारी लोगो ने शोक व्यक्त किया है।


