बाबा सोमेश्वर धाम में श्रावणी मेला- 2025 का भव्य उद्घाटन

बाबा सोमेश्वर धाम में श्रावणी मेला- 2025 का भव्य उद्घाटन

प्रशासन ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गरीब दर्शन / अरेराज – अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ धाम में लगने वाले श्रावणी मेला-2025 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात एवं स्थानीय विधायक श्री सुनील मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस शुभ अवसर पर तीनों जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जिलेवासियों को श्रावणी मेले की शुभकामनाएं दीं और जिले की समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की।

उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा सोमेश्वर नाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना की।

मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, जल-निकासी, चिकित्सा शिविर, पेयजल और ट्रैफिक व्यवस्था आदि का अधिकारियों ने गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, डीसीएलआर अरेराज, प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित जिले के अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।श्रावणी मेला पूर्वी चंपारण जिले का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा सोमेश्वर नाथ के दर्शन हेतु आते हैं। इस बार की तैयारियों और प्रशासनिक सक्रियता को देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह और विश्वास का माहौल बना हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *