दंगा भड़काने की साजिश में जनप्रतिनिधि सम्बिल कमाल गिरफ्तार

दंगा भड़काने की साजिश में जनप्रतिनिधि सम्बिल कमाल गिरफ्तार

पकड़ीदयाल डीएसपी बोले- सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, आरोपी पर पहले से भी है गैर-जमानती वारंट

 गरीब दर्शन / ​फेनहारा : पकड़ीदयाल अनुमंडल के फेनहारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और दंगा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्बिल कमाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस विवाद को तूल देने और दंगा भड़काने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधि सम्बिल कमाल द्वारा एक सोची-समझी साजिश रची गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। बताया जाता है कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। इसके अलावा, एक अन्य मामले में न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया जा चुका था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *