कैमूर के दुर्गावती में भीषण सड़क हादसा
स्कॉर्पियों ने कंटेनर में मारी जोरदार टक्कर 3 की मौत 7 घायल
तुराब खान / गरीब दर्शन/ दुर्गावती/ कैमूर भभुआ – कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर गुरुवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार छज्जूपुर पोखरे के समीप खड़ी कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान – मुस्लिम अंसारी (45 वर्ष), निवासी झारखंड मुन्ना अंसारी (45 वर्ष), निवासी रोहतास रजिया खातून (60 वर्ष), निवासी रोहतास घायलों में उमर अंसारी (70), फातिमा (15), हाजरा खातून (40), अशरफ अंसारी (30), अमीर अंसारी (12), नसीम अंसारी (45) और मुस्कान परवीन (42) शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस और एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ और गंभीर स्थिति में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियों में सवार सभी लोग सासाराम के तिरकुलिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, परिजनों के आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।


