आगामी सात दिसंबर को जिले के पताही प्रखंड के पताही पश्चिमी पंचायत के पैक्स में चुनाव की तिथि निर्धारित
गरीब दर्शन/ मोतिहारी : जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के पताही पश्चिमी पैक्स में नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल दो अभ्यर्थियों तथा प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए कुल 13 लोगों ने अपना-अपना नामजदगी का पर्चा प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुजीत कुमार के समक्ष दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए जहां पांचवीं बार रूपनी पाण्डेय टोला निवासी विनय कुमार पाण्डेय ने भारी जनसैलाब के मध्य “जीतेगा भाई जीतेगा, टुन्नु भाई जीतेगा” के नारों के मध्य अपना नामांकन किया है वहीं रुपनी मठ निवासी दीपू मेहता ने भी अपना पर्चा भरा है। प्रबंध कार्यकारणी के सदस्यों में सामान्य पुरुष पद कोटि में भोला पांडेय, टुनटुन पांडेय, अनिल कुमार सिंह, सामान्य महिला अनु पाण्डेय, मिनी देवी, खुशबू कुमारी, अनुसूचित जाति पुरुष कोटि में राजी पासवान, राजेश राम, एससी महिला में फूलन देवी, पिछड़ा वर्ग पुरुष में मनोज कुमार यादव, शिवसागर ठाकुर, पिछड़ा वर्ग महिला में इंदु देवी, कविता देवी ने अपना नामांकन किया है। सहायक निर्वाचित पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया है कि डालें गए नामांकन की स्कूटनी 26 एवं 27 नवम्बर को वहीं नाम वापसी तथा प्रतीक आबंटन की तिथि 30 नवंबर तक निर्धारित है। मतदान की तिथि 07दिसंबर है। नामांकन लेने वाले कर्मियों में शिक्षक रामप्रीत साह, चंद्रमोहन कुमार, संदीप कुमार सहित कई लोग शामिल थे।




