धनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत पहचान नहीं हो पाई
गरीब दर्शन / दुर्गावती / कैमूर भभुआ – कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से गुजरने वाले पीडीयू–गया रेलखंड पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। धनेछा स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से करीब 24 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जब रेलवे ट्रैक पर युवती का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका सूट–सलवार पहने हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मोहनिया जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवती की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी।

