श्री नारायण मेडिकल कॉलेज में शान से लहराया तिरंगा

श्री नारायण मेडिकल कॉलेज में शान से लहराया तिरंगा

गरीब दर्शन सहरसा

15 अगस्त 2026 को श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल की तरफ से देश क़ी आजादी की 80 वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाई गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर संस्थान के झंडो ग्राम से लेकर राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले सहित राज्यों की राजधानियों तक भव्य झंडातोलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री नारायण मेडिकल कॉलेज के संस्थापक श्री आर के सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ज्ञात हो कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार समारोह में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसका सामूहिक और विशेष गायन किया गया। झंडातोलन के बाद संबोधन में श्री आर के सिंह ने कहाकि देश के विकास में हमारी सहभागिता बनी रहे इसके लिए और मेहनत करनी पड़ेगी। रोगियों कि व्यवस्थित सेवा हमारा प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने रोगियों को हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ मिले इसके लिए केस लेस सेवा उपलब्ध कराने की बात की‌ मेडिकल छात्रों को सम्बोधित करते हुए संस्थान के प्रिंसिपल के के लाल ने कहा पढ़ाई के साथ – साथ व्यवहार कुशल बनें जिससे भविष्य आसान और सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर मेडिकल छात्रों द्वारा कई प्रोग्राम प्रस्तुत किया गाय। प्रतिभागी छात्रों के बीच मेडल और प्रशासती पत्र दिया गया। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *