— लोक देवता संत गणिनाथ जी महाराज की जयंती समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर
–जिला अतिथिगृह में पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने की समीक्षा बैठक 11 सदस्यीय समिति हुआ गठन
–महुआ के व्यवसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष डा (प्रो.) अरूण गुप्ता सदस्य मनोनित
राहुल गुप्ता, ब्युरो
गरीब दर्शन/हाजीपुर – वैशाली जिले के ऐतिहासिक पलवैया धाम में आगामी 4 सितंबर को आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ महाराज जी के भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर जिला अतिथिगृह स्थित सभागार में बिहार सरकार के माननीय पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।जिसमें महुआ बाजार निवासी व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सह एनएन कालेज सिंघाड़ा के शिक्षक प्रतिनिधि डा.(प्रो.)अरूण गुप्ता को सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय दल में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव समारोह के 11 सदस्यीय दल में डा गुप्ता के नामित होने पर महुआ नगर परिषद् के सभापति नवीन चन्द्र भारती,उपसभापति रोमी यादव,ज्ञान ज्योति गुरूकुलम् के निदेशक अजीत कुमार आर्य, समाजसेवी संजय गुप्ता, नायसो के सचिव सुमित सहगल,रालोजपा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,मुकेश गुप्ता,मनोज जायसवाल,अनिल गुप्ता,डा सोनेलाल राय,शंकर पटवा,युवा समाजसेवी राजकमल जायसवाल आदि ने बधाई दी है।वहीं डा. (प्रो) ने कहा की माननीय मंत्री महोदय द्वारा मुझ पर विश्वास करने और सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए मैं माननीय पर्यटन मंत्री जी एवं समिति के सभी गणमान्य सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। बाबा गणिनाथ जी के आशीर्वाद से हम सभी लोग मिलकर इस कार्यक्रम को और ऐतिहासिक और अधिक भव्य बनाएंगे।


