दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की राजधानी लीमा मे इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी विक्रम ने लहराया परचम

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की राजधानी लीमा मे इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी विक्रम ने लहराया परचम

 

::: बीडब्ल्यूएफ पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में जीता गोल्ड मेडल, बढ़ाया देश का सम्मान

 

गरीब दर्शन / सीतामढ़ी : पुपरी के लाल एवं रेडक्रॉस पुपरी शाखा के आजीवन सदस्य उमेश विक्रम कुमार ने 04 से 09 अगस्त तक पेरू की राजधानी लीमा शहर में आयोजित बीडब्ल्यूएफ पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 के मेंस सिंगल एसएल 3 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत कर अपना परचम एक बार फिर से लहरा दिया है। नगर परिषद जनकपुर रोड के कर्पूरी चौक निवासी उमेश प्रसाद एवं रीता देवी के सुपुत्र उमेश विक्रम कुमार वर्त्तमान में टाटा स्टील, जमशेदपुर के खेल विभाग में बतौर प्रबंधक कार्यरत हैं। ये पूर्व में भी कई दर्जन अंतरराष्ट्रीय व वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत कर धूम मचा चुके हैं। विक्रम को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल में राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में उनके समक्ष संबोधन करने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है साथ ही देश के कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू के साथ-साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित कर चुके हैं। इंटरनेशनल चैंपियनशिप में विक्रम के गोल्ड मेडल जीतने की खबर पा कर पुपरी वासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। स्थानीय खेलप्रेमियों ने इस शानदार उपलब्धि के लिये विक्रम को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा है कि विक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत कर पुपरी, सीतामढ़ी एवं राज्य का नाम देश भर में रौशन किया है। उनको बधाई देने वालों में रेडक्रॉस पुपरी शाखा के सचिव अतुल कुमार, मो शाकीर हुसैन, प्रो राजकुमार गुप्ता, राकेश रंजन, पंकज कुमार ओमी, अमरेन्द्र पांडेय, प्रभात कुमार चंदन, शम्भू चौरसिया, नागेश्वर कुमार, अनुभव कुमार कर्ण, महन्थ कुमार, कृष्ण नंदन प्रसाद आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *