रोक सके तो रोक ले बिहार की निकम्मी सरकार बदलेगा बिहार – गांधी मैदान के बदलाव रैली में गरजे पीके

 

दस दिन बाद निकलेंगे बिहार बदलाव यात्रा पर

निकम्मी सरकार और प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण दो लाख से अधिक लोग नहीं पहुंच सके गांधी मैदान नीतीश की उल्टी गिनती शुरू

गरीब दर्शन / पटना – जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक “बिहार बदलाव रैली” में शामिल होते हुए कहा कि सरकार की कुव्यवस्था के कारण रैली में शामिल होने आए लाखों लोगों को हुई असुविधा के लिए लोगों से माफी मांगने आया हूं। उन्होंने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की कुव्यवस्था के कारण पिछले 4 घंटे से पटना के आसपास लाखों लोग फंसे हुए हैं, लेकिन यह निकम्मी सरकार फंसे लोगों की मदद नहीं कर रही है। इसी प्रशासन ने मुझे रात में गांधी मैदान में स्थित गांधी मूर्ति से हटवा दिया था, क्योंकि हम बीपीएससी अभ्यर्थियों की लड़ाई लड़ रहे थे। रैली से पहले जिलाधिकारी से लेकर मुख्य सचिव तक सभी को सूचना दे दी गई थी और सारी कागजी कारवाई भी पूरी कर ली गई थी। फिर भी प्रशासन ने लोगों को परेशान होने दिया, लेकिन उनकी मदद नहीं की।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पूरे बिहार से आए लाखों लोगों को सरकार ने हमसे मिलने नहीं दिया गया है। इसलिए अगले 10 दिनों में वे स्वयं बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे और हर घर, हर गांव में जाकर लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की आंधी को कोई नहीं रोक सकता।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *