जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोतिहारी एसपी को मिला प्रशस्ति पत्र
गरीब दर्शन / मोतिहारी –
जिले में कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी को सम्मानित किया गया है। बेतिया के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह में मोतिहारी एसपी को यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक ने कहा कि मोतिहारी पुलिस द्वारा हाल के दिनों में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के सख्त पालन, त्वरित कार्रवाई और आमजन में भरोसे को बनाए रखने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया है, जो प्रेरणास्पद है। प्रशस्ति पत्र मिलने से पुलिस बल में उत्साह और आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने इस सम्मान को पूरी टीम की मेहनत और जनसहयोग का परिणाम बताया और कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

