झूठी वीडियो से भयादोहन के आरोप में 7 गिरफ्तार

फेसबुकिया यूट्यूबरों ” खैर नहीं : झूठी वीडियो से भयादोहन के आरोप में 7 गिरफ्तार

गरीब दर्शन / हरसिद्धि

पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है।शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों की शिकायत पर दर्ज कांड संख्या 140/26, दिनांक 07 मार्च 2026 में यह कार्रवाई की गई। मामले में आरोप है कि कुछ तथाकथित “फेसबुकिया यूट्यूबर” फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के खिलाफ झूठे एवं भ्रामक वीडियो प्रसारित कर रहे थे। इन वीडियो के माध्यम से न केवल सरकारी कर्मचारियों की छवि को नुकसान पहुँचाया जा रहा था, बल्कि भयादोहन (ब्लैकमेल) कर सरकारी कार्यों में भी बाधा उत्पन्न की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद बिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में,रौनक कुमार (20), पिता त्रिलोकी सिंह, निवासी रंजीता बाबू टोला वार्ड-15, पंकज कुमार (23), पिता सुरेंद्र यादव, निवासी मठलोहियार, रविना यादव (23), पति पंकज कुमार, निवासी मठलोहियार, उपकार पांडेय (21), पिता जयप्रकाश पांडेय, निवासी हरसिद्धि वार्ड-06, विकास सिंह (26), पिता चुमन सिंह, निवासी धनखरैया रंजीता, अभिषेक सिंह (21), पिता चुमन सिंह, निवासी धनखरैया रंजीता, झुन्नू सिंह (40), पिता स्व. रामबली सिंह, निवासी रंजीता वार्ड-15 शामिल हैं। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर झूठी खबरें फैलाने, सरकारी कर्मियों को ब्लैकमेल करने या प्रशासनिक कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई उन लोगों के लिए चेतावनी है जो सोशल मीडिया की आड़ में गलत खबरें फैलाकर समाज में भ्रम और भय का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। संदेश साफ है, सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी के साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग करें, अन्यथा कानून का शिकंजा कसने में देर नहीं लगेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *