जगतगुरू स्वामी श्रीरामभद्राचार्य महाराज के श्रीमुख होने वाली श्रीराम कथा की तैयारी पूरी
:::: कथा का शुभारंभ आज से
गरीब दर्शन / सीतामढ़ी : मिथिला राघव परिवार सेवा न्यास पुनौराधाम की श्री राम कथा को लेकर समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को सीता रसोई भवन परिसर में कथा संयोजक राम शंकर शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व प्रथम पूर्व की भांति सीता प्रेक्षा गृह और अन्य दो भवन निशुल्क कथा आयोजन समिति को उपलब्ध कराने के लिए जिला अधिकारी रिची पाण्डेय और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया गया। साथबही न्यास के वरीय सदस्य रघुनाथ तिवारी के नेतृत्व सहयोगी सदस्यों ने नगर निगम के सफाई कर्मियों के सहयोग से आवंटित भवनों की साफ-सफाई करा कथा के योग्य बना लिया गया। कथा संयोजक राम शंकर शास्त्री ने बताया कि जगतगुरू पद्मविभूषण तुलसीपीठाश्वर श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज शनिवार की सुबह पुनौराधाम अपने शिष्य मंडली के साथ पहुंच रहे हैं और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीता प्रेक्षा गृह में श्रीराम कथा शुभारंभ संध्या 5 बजे से जानकी जी इच्छा के अनुरूप होगी। मंच सज्जा और आगत अतिथियों की व्यवस्था कर ली गई है। मुख्य यजमान जानकी नंदन पाण्डेय को जगद्गुरु के परिकरों के आवास की व्यवस्था उनके कद के अनुसार करने के लिए अधिकृत किये गए है।मंच संचालन की व्यवस्था रघुनाथ तिवारी तथा भोजन आदि की व्यवस्था मिथिला राघव परिवार के सदस्य आपस में मिलजुल कर करेंगे। वहीं अंत में जिला के धर्मानुरागी लोगों से कथा में उपस्थित होकर नौ दिवसीय श्री जानकी प्राक्टयोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय से विधि व्यवस्था संधारण और सद्भाव बनाए रखने के आवश्यकतानुसार महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात करने का आग्रह आवेदन देकर किया गया।अंत सम्पूर्ण कार्यक्रम में अपेक्षा के अनुरूप मिथिला राघव परिवार के सदस्य से सहयोग करने का आग्रह किया गया। जगद्गुरु के साथ आने वाले उनके परिकरो के अल्पाहार और भोजन आदि की व्यवस्था सुशील सुन्दरका और उनके सहयोगी को दिया गया तथा बाहर से आने वाले श्रध्दालूओ के भोजन की व्ववस्था पूर्व की भांति सीता रसोई में होगी ।बैठक में जानकी नंदन पाण्डेय, रघुनाथ तिवारी,श्रीनिवास मिश्रा,धनुषधारी प्रसाद सिंह,डा अमित कुमार, राम छबिला चौधरी,मनोज कुमार ठाकुर, उमेश कुमार, अशोक कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, बाल्मीकि सिंह आदि मिथिला राघव परिवार के सदस्य हर तरह के सहयोग का संकल्प दुहराया।सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दुलहासरकार श्रीराम जगत जननी बहन जानकी सीता और महावीर हनुमान जी से प्रार्थना की गई।

