दैनिक समाचार पत्र गरीब दर्शन में खबर छपते ही अनुमंडल अस्पताल महुआ प्रशासन ने लिया संज्ञान

खबर का असर

दैनिक समाचार पत्र गरीब दर्शन में खबर छपते ही अनुमंडल अस्पताल महुआ प्रशासन ने लिया संज्ञान

सर्पदंश की दवा (एंटीवेनम) करायी गयी उपलब्ध

-सुधी पाठकों ने “गरीब दर्शन” समाचार पत्र की पहल को सराहा।

-राहुल गुप्ता,ब्यूरो
गरीब दर्शन/हाजीपुर।

विगत 7 जुलाई के अंक में “महुआ अनुमंडल अस्पताल में सर्पदंश की दवा(एंटीवेनम)उपलब्ध नहीं” शीर्षक से छपी खबर ने अपना असर दिखाया, जन हित से संबंधित खबर प्रकाशित होते ही महुआ अस्पताल प्रशासन द्वारा उक्त खबर पर संज्ञान लेते हुए “एंटीवेनम दवा” को सर्पदंश से प्रभावित मरीजों के लिए सुलभ करा दी गयी है।ज्ञात हो की मानसुन का आगमन होते ही बरसात का पानी विषैले सांप-बिच्छुओं के बिलों में प्रवेश कर जाते हैं जिसके परिणाम स्वरूप वे अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों में प्रवेश कर अपना शिकार बनाते है।ऐसे में “एंटीवेनम दवा” सर्पदंश से प्रभावित मरीजों की प्राण रक्षा में सहायक होता है।गरीब दर्शन के इस सार्थक पहल की सुधी पाठक सह युवा समाजसेवी विक्की विनय, नायसो के सचिव सुमित सहगल, राम-जानकी एक्यूप्रेशर के निदेशक डा प्रमोद कुशवाहा,आर के डेयरी के एमडी रंधीर कुमार सिंह,डेन्टल सर्जन डा. अजय कुमार,राजकमल जायसवाल, पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला, शिक्षाविद् प्रो.अरूण गुप्ता, वार्ड पार्षद इन्द्रजीत कुमार उर्फ छोटेलाल,भाजपा के महामंत्री सुरेन्द्र प्रधान, पूर्व पंसस दिनेश कुमार हिमांशु,एसयूसीआई के जिला सचिव ललित कुमार घोष सहित अन्य समाजिक कार्यकर्ताओं ने सराहना करते हुए कहा की काफी कम समय में यह दैनिक समाचार आम से खास वर्ग के पाठकों के बीच अपनी गहरी पैठ बना चुका है।चुनिंदा व समस्या मूलक खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने में इसकी कोई सानी नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *