Thursday, 26 November 2026▤ई-पेपरआज का अंक पढ़ें | सच की आवाज
निष्पक्ष खबर • निर्भीक आवाज
ब्रेकिंग
पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए दो तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए13 सदस्यों ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया नामजदगी के पर्चेपटना में 26 नवंबर को सजेगा राष्ट्रीय दुग्ध दिवस का मंच, बिहार को मिलेंगी डेयरी क्षेत्र की कई बड़ी सौगातेंबिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में AI का होगा इस्तेमाल, स्मार्ट एम्बुलेंस से लेकर बेड प्रबंधन तक बदलेगी व्यवस्थासुशासन की 21 वर्षों की यात्रा ने बिहार को दी नई पहचान : निशांतयोगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्र लिखकर जताई संवेदनाध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 3 दिसंबर को अगली सुनवाईभारत-नेपाल रिश्तों को नई ऊंचाई, मोदी और बालेन शाह के बीच अहम समझौतेश्वसन रोगों की रोकथाम और बेहतर उपचार के लिए विशेषज्ञों का सहयोग जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री निशांत
बिहार / वैशाली न्यूज़ | October 11, 2026 | garibdarshan | 3 मिनट पढ़ने का समय | 2 पाठक

वैशाली की कला प्रतिभाओं को मिल रहा अवसर

वैशाली की कला प्रतिभाओं को मिल रहा अवसर

आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र की सभी 160 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

–शास्त्रीय गायन, वादन, भरतनाट्यम एवं कत्थक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं प्रशिक्षु।

राहुल गुप्ता ब्युरो

गरीब दर्शन/हाजीपुर।

वैशाली जिले की कला प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की दिशा में जिला पदाधिकारी की पहल एवं मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों का नियमित प्रशिक्षण जारी है। केंद्र की सभी 160 सीटों पर नामांकन पूरा हो चुका है, जो जिले के बच्चों एवं अभिभावकों के बीच कला एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा 29 सितंबर 2026 को आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया था। उनके मार्गदर्शन में केंद्र के माध्यम से बच्चों को भारतीय शास्त्रीय गायन, वादन तथा नृत्य की दो प्रमुख विधाओं भरतनाट्यम एवं कत्थक का प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। निर्धारित क्षमता के अनुरूप सभी सीटों पर नामांकन पूरा होने के बाद प्रशिक्षण गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।जिला पदाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य वैशाली की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा बच्चों की रचनात्मक क्षमता एवं कलात्मक प्रतिभा को उचित प्रशिक्षण के माध्यम से विकसित करना है। इस पहल के माध्यम से बच्चों को अपनी रुचि के अनुरूप कला सीखने के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और भविष्य में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र जिले में कला शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की विधाओं से परिचित होने के साथ-साथ अपनी कला को निखारने का अवसर मिल रहा है। केंद्र की सभी 160 सीटों पर नामांकन पूरा होना इस पहल के प्रति बच्चों एवं अभिभावकों की रुचि को रेखांकित करता है।जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से जिले की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने और स्थानीय कला प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

खबर साझा करें

FacebookXWhatsAppTelegramLinkedInRedditPinterestThreadsईमेल