10 हजार रिश्वत लेते सरकारी अस्पताल का बड़ा बाबू गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रिश्वत लेते सरकारी अस्पताल का बड़ा बाबू गिरफ्तार

सेवानिवृत्त कर्मी की शिकायत पर हुई कार्रवाई, प्रधान लिपिक रवि चतुर्वेदी रंगे हाथ दबोचे गए

गरीब दर्शन/कल्याणपुर

कल्याणपुर में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी अस्पताल के प्रधान लिपिक (बड़ा बाबू) को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान रवि चतुर्वेदी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी भरत ठाकुर ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि उनके सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े कागजातों के निपटारे के लिए प्रधान लिपिक द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगरानी टीम ने पूरे मामले की जांच की और जाल बिछाया। बताया जाता है कि जैसे ही आरोपी प्रधान लिपिक ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, पहले से तैनात निगरानी विभाग की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लोगों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। निगरानी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *