भादा के सिद्धू का नवोदय में चयन 97.5% अंक से बढ़ाया प्रखंड का मान

भादा के सिद्धू का नवोदय में चयन 97.5% अंक से बढ़ाया प्रखंड का मान

गरीब दर्शन / हरसिद्धि।

प्रखंड के भादा गांव के मेधावी छात्र तेजप्रताप उर्फ सिद्धू ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 97.5 प्रतिशत अंक हासिल कर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उसकी इस शानदार सफलता से गांव, परिवार और पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है। सिद्धू भादा निवासी मनीष कुमार ठाकुर एवं निप्पु कुमारी के बड़े पुत्र हैं। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और मेहनती रहे सिद्धू ने अपनी लगन और निरंतर प्रयास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। परिवारजनों ने बताया कि वह नियमित रूप से पढ़ाई करता था और अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा गंभीर रहता था।
सफलता की खबर मिलते ही सिद्धू के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी उसकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद सिद्धू ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल कर अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।विधायक कृष्णनंदन पासवान सहित कई लोगों ने सिद्धू को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *