तकनीकी कार्य कराए जाने से किसान सलाहकार नाराज बीएओ को दिया आवेदन
: कृषि विभाग मानता है प्रगतिशील किसान
गरीब दर्शन / संग्रामपुर : कृषि विभाग में कार्य कर रहे प्रखंड के सभी किसान सलाहकारों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को आवेदन देकर नियम का हवाला देते हुए तकनीकि कार्य नही लेने की मांग की है। कृषि विभाग के द्वारा किसान सलाहकार को प्रगतिशील किसान माना गया है। लेकिन कृषि विभाग सहित अन्य कई विभागों के द्वारा फार्मर आईडी ,फसल सहायता योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फसल कटनी, बिहार कृषि एप पर कृषि कार्य, पीएम किसान सत्यापन ,मिट्टी नमूना, जैसे अनेकों तकनीकी कार्य लिया जाता है। जबकि कृषि विभाग के द्वारा किसान सलाहकार को केवल प्रगतिशील किसान का दर्जा देते हुए प्रचार प्रसार तंत्र ही माना गया है नियमावली में स्पष्ट वर्णित है कि किसान सलाहकार को केवल कृषि केंद्र संचालन करते हुए योजनाओं का प्रचार किसानों के बीच करना है । किसान सलाहकार संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सहित सभी पंचायत के किसान सलाहकारों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर अपने को तकनीकी कार्य से अलग करते हुए विभाग के नियमावली के अनुसार कार्य लेने की मांग की है। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विक्रम राज ने बताया कि किसान सलाहकारों के द्वारा प्राप्त आवेदन को जिला कृषि पदाधिकारी व वरीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर दिया गया है। आवेदन देने वालो में अभय कुमार गुप्ता,सोनू कुमार सिंह,अनिल कुमार बैठा,अनिल कुमार सिंह,मुकेश कुमार, महेंद्र ठाकुर, अरबिंद सिंह, विनोद कुमार सिंह, मणिभूषण कुमार , कृष्णकांत मिश्र किसान सलाहकार शामिल है।

