तस्करी के लिए रखा 225 बोरा यूरिया जप्त
किसानों को सुगमता पूर्वक उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग सदैव तत्पर है : डी ए ओ मनीष कुमार सिंह
गरीब दर्शन / मोतिहारी / पू चं – उर्वरक के जीरो टॉलरेंस नीति के शत्- प्रतिशत अनुपालन के क्रम में गुरुवार को बनकटवा प्रखंड अंतर्गत रेगनिया गांव में अनियमित उर्वरक एवं तस्करी के आरोप में बिकू यादव, पिता- दिनदयाल राय ग्राम-रेगनिया, प्रखंड- बनकटवा के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत जितना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विदित हो कि उर्वरक की कालाबाजारी के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा बनकटवा प्रखंड में उर्वरक की आपूर्ति रोक दिया गया था। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि बिकू राय 225 बोरा यूरिया अपने घर में बिना उर्वरक अनुज्ञप्ति के कालाबाजारी एवं तस्करी के नियत से रखे हुए हैं । सूचना प्राप्त होते हुए जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से छापेमारी कर यूरिया को जप्त करते हुए उर्वरक निरीक्षक सह कृषि समन्वयक द्वारा जितना थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। अनियमित उर्वरक एवं तस्करी के आरोप में दोषी बिकू यादव की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जिला कृषि पदाधिकारी श्री सिंह द्वारा बताया गया कि उर्वरक की कालाबजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानों को सुगमता पूर्वक उर्वरक निर्धारित दर पर प्राप्त हो कि दिशा में विभाग सदैव तत्पर है। छापेमारी में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सिकरहना सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।


