मनोकामना नाथ मंदिर से निकली शिव बरात शोभा यात्रा

महाशिवरात्रि : मनोकामना नाथ मंदिर से निकली शिव बरात शोभा यात्रा

 नगर में जगह – जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

गरीब दर्शन / सीतामढ़ी : महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर थाना परिसर से गाजे- बाजे के साथ शिवजी की बारात निकली। भक्ति गीतों के साथ निकली शिवजी की बारात के मनोहारी छटा से इलाका भक्तिमय बना रहा। बाबा मनोकामना नाथ मंदिर से निकली यह शोभा यात्रा नगर के महंथ साह चौक, बासुश्री चौक, गोला चौक से रतन चौक,जानकी मंदिर प्रांगण पहुंची। वहां से मेन रोड सोनापट्टी, महंथ साह चौक होते हुए किरण चौक, स्टेशन परिसर बस स्टैंड से वापस लौटकर वीर कुंवर सिंह चौक से अस्पताल रोड ,नगर उद्यान सीता कुंज भवदेपुर के रास्ते नगर थाना आयोजन स्थल पर पहुंची। अहले सुबह से ही बाबा मनोकामना नाथ मंदिर से तीन दशक पुरानी परंपरा का निर्वहन करते शिव जी की बारात निकली। भूत-बेताल व देवताओं के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी। बाबा भोले शंकर की बारात की विशाल झांकी के स्वागत में शहर के लोग आस्था के साथ भक्ति के रंग में रंगे रहे। बारात में सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा, सृष्टि पालक भगवान विष्णु, एरावत पर सवार देवराज इन्द्र, धर्मराज के साथ सबके कर्मो का हिसाब-किताब देखते भगवान चित्रगुप्त, वीणा बजाते महर्षि नारद, भूत-प्रेत के साथ भैंस पर सवार यमराज तथा नंदी पर सवार सृष्टि के संहारक महादेव के स्वरूपों से अभिभूत भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष से अपनी आस्था प्रकट की। बारात जिस इलाके से गुजरी, थोड़ी देर के लिए लोगों को प्रभु के साक्षात दर्शन होने का अहसास करा गयी। ढोल बाजों व हर हर महादेव के जयघोष के साथ शहर भ्रमण को निकले बारात पर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर आस्था प्रकट किया। देवी-देवताओं के रूप में सजी झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। देर रात मनोकामना नाथ मंदिर में बाबा भोले शंकर व माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। शिव विवाह देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महोत्सव को सफल बनाने में आयोजन समिति अध्यक्ष दीपक कुमार के साथ सचिव विवेक कुमार व्याहुत, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार , मीडिया प्रभारी राघव गुप्ता, अविनाश कुमार,रंजीत कुमार, राहुल कुमार, मनजीत कुमार, दीपू को एवं अन्य सदस्य सक्रिय रहे। इस पावन पर्व पर बड़े धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई थी, जिसमें बैंड-बाजे की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। भगवान शिव की भव्य झांकी के साथ शिवभक्तों का उत्साह देखने लायक था। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरे माहौल को शिवमय बना दिया। बरात में स्थानीय विधायक सह पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू ,भाजपा जिला महामंत्री चुनचुन सिंह,प्रिंस तिवारी,विशाल कुमार ,दर्शन कुमार , नगर निगम पार्षद अमृतेश मिश्रा ,अभिषेक मिश्रा शिशु , अभिषेक पिंटू सहित कई लोग शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *