दुबई में 31 वर्षीय मजदूर की क्रेन से दबकर मौत घर पर छाया मातम
–मृतक के शव मंगाने के लिए मुखिया वीरेंद्र पासवान कर रहे प्रयास
गरीब दर्शन / हाजीपुर / वैशाली –
बीते दिनों दुबई के अबू धाबी में मजदूरी करने गए महम्मदपुर पंचायत के ग्राम खजुअता वार्ड नंबर 4 निवासी अर्जुन कुमार महतो पिता सुरेंद्र महतो उम्र 31 वर्ष की काम करने के दौरान क्रेन से दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक को दो बच्चे हैं जिसमें एक लड़का और एक लड़की है दोनों बच्चों के माथे से पिता का साया उठ जाने से मानो उसकी जिंदगी तबाह हो गई है।ईस दुख की घड़ी में पंचायत के मुखिया वीरेंद्र पासवान पीडित परिवार के घर पहुंच परिवार वालों को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है। वहीं विदेश से शव को मंगाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। बताते चले की मृतक अर्जुन की मौत बीते दिनों 25 फरवरी को हो गई थी लेकिन अभी तक शव उनके घर नहीं पहुंचने से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है ।

