दिल्ली नगर निगम ने बेटी के बजाय मां के नाम पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया

दिल्ली नगर निगम ने बेटी के बजाय मां के नाम पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया

गरीब दर्शन / नई दिल्ली :
मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में 23 वर्षीय संचिता ठाकुर ने 4 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया था। दुर्भाग्य से उनकी नवजात बेटी की 8 सितंबर को मृत्यु हो गई। लेकिन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बेटी के बजाय मां संचिता के नाम पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इस गलती के कारण सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा संचिता को मृत घोषित कर दिया गया। संचिता को जब यह गलती पता चली तो वे तुरंत संजय गांधी अस्पताल प्रशासन के पास पहुंचीं।उन्होंने बताया कि वे जिंदा हैं और प्रमाण पत्र गलत नाम पर जारी हुआ है। अस्पताल प्रशासन से उचित कार्रवाई न होने पर संचिता ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई। परिवार का आरोप है कि अस्पताल और एमसीडी की लापरवाही से यह गंभीर गलती हुई। संचिता अब अपने नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र रद्द कराने की मांग कर रही हैं। इस घटना से अस्पताल के रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था और एमसीडी की प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *