डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा तीन प्रमुख पदों पर जीत

डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा तीन प्रमुख पदों पर जीत

यश डबास अध्यक्ष रिया छाबड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष बने

गरीब दर्शन / नई दिल्ली।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026 के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों से हराया। मीणा को 22,523 वोट मिले। सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छाबड़ी 21,650 वोटों के साथ विजयी रहीं, जबकि एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने 16,641 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

डूसू के चार केंद्रीय पदों में एबीवीपी को अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया। एनएसयूआई चारों केंद्रीय पदों में कोई सीट हासिल नहीं कर सकी। चुनाव के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 केंद्रों पर मतदान कराया गया था। शुक्रवार को हुए मतदान में 40.46 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को उत्तरी परिसर स्थित विश्वविद्यालय के निर्धारित केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। डूसू चुनाव के नतीजों के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्र राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही है। वहीं उपाध्यक्ष चुने गए दीपांशु शौकीन ने भी छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने की बात कही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *