बिदुपुर में दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत बड़ा भाई जख्मी

बिदुपुर में दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत बड़ा भाई जख्मी

गरीब दर्शन/हाजीपुर/बिदुपुर।

बिदुपुर थाना के कुतुबपुर चौक के समीप सोमवार की देर रात दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिदुपुर थाना के वार्ड नंबर-5 चेचर गांव निवासी उमेश पासवान के करीब 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई। वहीं उसका बड़ा भाई छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के विरोध में मंगलवार की सुबह चेचर चौक स्थित सिंह द्वार के समीप शव रखकर हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। इस घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में छोटू कुमार ने बताया कि चकौसन हाट से केला बेचकर वह अपने छोटे भाई सोनू के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुतुबपुर चौक के समीप हाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। सोनू पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था और सब्जी बेचने का काम करता था। उसे एक वर्ष का एक पुत्र और तीन वर्ष की पुत्री है। हादसे के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह चौक चौक स्थित सिंह द्वार के समीप सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग स्वजन को मुआवजा देने तथा बीडीओ-सीओ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। इसकी सूचना पर बिदुपुर थानाध्यक्ष रविप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। साथ ही बीडीओ से मोबाइल पर बात करा कर मुआवजा दिलाने का आश्वास दिया। इस घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *