परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व दुल्हन ने वृक्षारोपण कर समाज को दिया अद्भुत संदेश, बापू की कर्मभूमि पर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लेकर परिणय सूत्र में बंधेगी प्रभा
पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड के भादा पंचायत के वार्ड चार के समाजसेवी सुरेश चंद्र राय की सुपुत्री है प्रभा
गरीब दर्शन / मोतिहारी – पर्यावरण संरक्षण के लिए कई बार दूल्हा- दुल्हन को पौधा भेंट किए जाने का प्रचलन है लेकिन रविवार 20 अप्रैल को सात फेरे लेने के पूर्व हरसिद्धि प्रखंड के भादा पंचायत के वार्ड चार निवासी सतीश चन्द्र राय की भतीजी व सुरेश चंद्र राय की बेटी प्रभा ने दुल्हन बनने के पूर्व एक कदम आगे बढ़ते हुए नई पहल की है। दुल्हन प्रभा ने अपने फेरों से पहले पांच फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया है। दुल्हन के परिजनो की उपस्थिती मे सबके साथ मिलकर पांच फलदार पौधा लगाया गया। वैवाहिक मूहुर्त के दिन समाजिक दिखावे से परे कन्या प्रभा ने परिणय बंधन मे बंधने से पहले वृक्षारोपण कर समाज एवं युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। पर्यावरण प्रेमी प्रभा ने समाज के खासकर युवा पीढी से अपील की है कि आप सभी भी पर्यावरण सुरक्षा एवं प्रकृति की हरियाली के लिए वृक्षारोपण को जीवन का अहम हिस्सा बनाए। कम से कम वर्ष मे एकबार जन्मदिन / शादी या शादी के सालगिरह के पावन मौके पर ही सही वृक्षारोपण जरूर करें। वृक्षों की सुरक्षा का भी संकल्प लें । पर्यावरण प्रेमी प्रभा ने भेटवार्ता में बताया कि”जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसदार नहीं, वह हृदय नहीं है पत्थर है जिसमें स्वदेशी का प्यार नहीं”। कन्या प्रभा ने कहा कि हम सभी प्रकृति को हराभरा बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूर करें ताकि प्रकृति की गोद मे हम सभी सुरक्षित जीवन जीने का सपना साकार कर सकें । पर्यावरण प्रेमी प्रभा के इस पहल की चहुंओर प्रशंसा हो रही है ।


