अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान-2026 से नवाजे गये शिक्षाविद् डा आनंद रंजन
–डिजिटल शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु मिला राष्ट्रीय सम्मान।
गरीब दर्शन/हाजीपुर/जंदाहा।
कैरियर मिशन कम्प्यूटर एकेडमी, जंदाहा के संचालक एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. आनंद रंजन झा को शिक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया ।डॉ. आनंद रंजन झा को यह सम्मान युवाओं को डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुख कौशल विकास से जोड़ने के लिए किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में कैरियर मिशन कम्प्यूटर एकेडमी ने हजारों छात्र-छात्राओं को तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. आनंद रंजन झा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व, प्रेरणा एवं जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, डिजिटल जागरूकता एवं कौशल विकास से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. आनंद रंजन झा को बधाई देते हुए इसे वैशाली जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

