आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा
महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सेवा गतिविधियों को विस्तार देने पर हुआ विमर्श
गरीब दर्शन / नई दिल्ली
नई दिल्ली के साउथ एक्स पार्ट-1 स्थित एमसीडी स्कूल में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाना और महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी तथा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती मेधा कुलकर्णी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने आंगनवाड़ी महिलाओं एवं बच्चों से संवाद किया और सेवा गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की।उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा प्रभारी सुश्री आरती मेहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।वहीं सह प्रभारी श्रीमती सारिका जैन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।दोनों पदाधिकारियों ने महिलाओं की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महिला कार्यालय मंत्री, दिल्ली प्रदेश पिंकेश राणा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पिंकेश राणा ने सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने तथा जरूरतमंद वर्गों तक संगठनात्मक प्रयासों के माध्यम से सहयोग पहुंचाने पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान उनकी सक्रिय भूमिका विशेष रूप से रही। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुश्री हिमांशी पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया सिन्हा, श्रीमती शोभा शुक्ला, मंत्री सुश्री अनायता भाटी, श्रीमती अर्चना गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बासौया ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा का भी उल्लेख किया गया।वक्ताओं ने सेवा और सामाजिक सहभागिता को जनसरोकारों से जोड़ने पर जोर दिया। उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंच बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।


