सुपरनोवा सोसाइटी की 43 वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

सुपरनोवा सोसाइटी की 43 वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

गरीब दर्शन /नई दिल्ली।

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर में शनिवार को एक युवक की 43 वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी परिसर में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने एक दिन पहले सोसाइटी में कमरा बुक किया था। बताया जा रहा है कि एक एसी मैकेनिक ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पुलिस युवक की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *